वाराणसी : नहाते हुए गंगा नदी में दो युवक डूबे, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। गंगा नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए ,इनमें से एक युवक को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला इलाके में स्थित हनुमान घाट के बगल में दंडी घाट के सामने शनिवार को गंगा में स्नान करने …

वाराणसी, अमृत विचार। गंगा नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए ,इनमें से एक युवक को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला इलाके में स्थित हनुमान घाट के बगल में दंडी घाट के सामने शनिवार को गंगा में स्नान करने के दौरान दो युवक गंगा में डूबने लगे। दोनों को गंगा में डूबते देख बचाने के लिए मल्लाह गंगा में कूद पड़े। इस दौरान गहरे पानी में जाने से हर्षित अग्रवाल 25 वर्षीय डूब गया। जबकि अभिरथ तिवारी को बचा लिया।

अभिरथ ने बताया कि हर्षित के साथ काशी घूमने के लिए तीन दिन पहले आया था। दोनों राजस्थान के जयपुर शहर के खेतान इलाके में रहते है। शिवाला इलाके में एक होटल में दोनों ठहरे थे। हर्षित होटल में शेफ का काम करता था।

यह भी पढ़ें –बीजेपी और कांग्रेस ने पिछले 50 सालों से स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर आम आदमी को ठगा है: आप

संबंधित समाचार