उन्नाव: सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का कराया कायाकल्प, फहराया तिरंगा
उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव के अर्न्तगत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन व निदेशालय के निर्देशानुसार 13 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान परियोजना कार्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में आज उन्नाव के सभी परियोजना कार्यालयों …
उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव के अर्न्तगत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन व निदेशालय के निर्देशानुसार 13 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान परियोजना कार्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में आज उन्नाव के सभी परियोजना कार्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों जैसे-तिरंगा रैली, रंगोली, आदि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास विकास अधिकारी महोदय द्वारा अपने गोद लिए गए आंगनवाड़ी केन्द्र थाना, विकास खण्ड सि0सिरौसी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल के द्वारा इस अवसर पर बच्चों के साथ बातचीत करते हुए उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत किया गया तथा बच्चों के मध्य बिस्कुट का वितरण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जब आंगनवाड़ी केन्द्र थाना को गोद लिया गया था तो केन्द्र भवन की स्थिति अच्छी नही थी तत्पश्चात् उनके प्रयास से कायाकल्प योजना के अर्न्तगत आंगनवाड़ी केन्द्र की मरम्मत, टाइल्स, रंगाई-पुताई, चित्रकारी एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य बहुत की कम समय में कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा भी जहॉ बच्चों में देशप्रेम की भावना को जागृत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी का उक्त केन्द्र का कायाकल्प कराये जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा पूरे जोश के साथ बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम की समाप्ति पर मिष्ठान का वितरण किया गया। इव अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सि0सिरौसी स्वप्निल पाल, मुख्य सेविका, आंगनवाड़ी कार्यकत्री/सहायिका एवं अन्य ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-देहरादून: हर आंगनबाड़ी केंद्र में हो पानी की व्यवस्था- तीरथ
