लखनऊ : संविदा कर्मचारियों का करोड़ों रुपया हड़प गई संस्था, जिम्मेदारों को नहीं लगी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ नगर निगम में संविदा कर्मचारियों का तकरीबन 80 करोड़ रुपए कार्यदायी संस्था हड़प लिया। सूत्रों के अनुसार पिछले दो साल से कर्मचारियों के ईपीएफ का पैसा उनके खाते में नहीं डाला गया है। एक अनुमान के मुताबिक ऐसे करीब 10 हजार कर्मचारियों को चपत लगी है। समस्या यह है कि कई …

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ नगर निगम में संविदा कर्मचारियों का तकरीबन 80 करोड़ रुपए कार्यदायी संस्था हड़प लिया। सूत्रों के अनुसार पिछले दो साल से कर्मचारियों के ईपीएफ का पैसा उनके खाते में नहीं डाला गया है। एक अनुमान के मुताबिक ऐसे करीब 10 हजार कर्मचारियों को चपत लगी है।

समस्या यह है कि कई फर्म अब नगर निगम में काम छोड़ चुकी हैं। उनके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। जानकारों का कहना है कि करीब 10 ऐसे फर्म हैं, जिन्होंने कर्मचारियों के फंड में खेल किया है। नगर निगम कर्मचारियों की सैलरी से पैसा तो काटा गया, लेकिन ईपीएफ और ईएसआईसी अकाउंट में उसको नहीं डाला गया। नगर निगम के कर्मचारी इसको लेकर पिछले एक साल से शिकायत कर रहे थे। यहां तक कि शासन स्तर पर भी इसको लेकर पत्र लिखा गया, लेकिन अधिकारी ने इस पर आंख बंद किए रहे।

अप्रैल से मामले में जांच तेज हुई। इसमें संबंधित बाबू और कुछ अधिकारियों से पूछताछ भी की गई। मगर, उसके बाद फिर सब शांत हो गया। अब शासन से निर्देश आने के बाद जांच के लिए संयुक्त टीम बनाई गई है।

यह भी पढ़ें –बरेली: आजादी के अमृत महोत्सव में खिल उठा आकाश, रंग-बिरंगी पतंगों ने बढ़ाई आसमान की रौनक

संबंधित समाचार