लखनऊ : बड़े इमामबाड़े से गूंजी आवाज, हिन्दुस्तान जिंदाबाद…पढ़ें पूरी
लखनऊ। साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म गदर एक प्रेम कथा के डायलॉग की गूंज अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बड़े इमामबाड़े में सुनाई पड़ी। शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी शनिवार को अमृत महोत्सव के अवसर पर ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े पर पहुंचे और तिरंगा यात्रा निकाल कर बच्चों के संग हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे …
लखनऊ। साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म गदर एक प्रेम कथा के डायलॉग की गूंज अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बड़े इमामबाड़े में सुनाई पड़ी। शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी शनिवार को अमृत महोत्सव के अवसर पर ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े पर पहुंचे और तिरंगा यात्रा निकाल कर बच्चों के संग हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस तिरंगा यात्रा में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी के अलावा तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। सुबह से ही राजधानी की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकालने का सिलसिला जारी रहा ।
आपको बता दें कि अमृत महोत्सव के अवसर पर अलीगंज के चांदगंज इलाके में स्थित मदरसा हनफिया जियाउल कुरान की तरफ से एक किलो मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जिसमें मदरसा हनफिया जिया उल कुरान के शिक्षकों एवं सैकड़ों छात्रों ने शिरकत कर हिंदुस्तान जिंदाबाद , जय हिंद के नारे लगाए। इस यात्रा में मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने हाथों में तिरंगा थमकर चलते रहे और राष्ट्रगान गाते रहे। वही पुराने लखनऊ में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर काफी धूमधाम दिखाई पड़ रही है। ऐतिहासिक धरोहरों को तिरंगे की लाइट से रौशन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: हर तरफ तिरंगे की धूम, आजादी का अमृत महोत्सव दे रहा एकजुटता का संदेश
