Afghanistan: काबुल में विस्फोट में तीन की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिम स्थित राष्ट्रीय सांख्यिकी एवं सूचना प्राधिकरण (एनएसआईए) में हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले दिन में, स्थानीय निवासियों और अन्य सूत्रों ने बताया कि विस्फोट पश्चिमी काबुल के दश्त-ए-बारची इलाके में हुआ और कई …

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिम स्थित राष्ट्रीय सांख्यिकी एवं सूचना प्राधिकरण (एनएसआईए) में हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले दिन में, स्थानीय निवासियों और अन्य सूत्रों ने बताया कि विस्फोट पश्चिमी काबुल के दश्त-ए-बारची इलाके में हुआ और कई लोग घायल हो गए।

अफगानिस्तान टोलो न्यूज ब्रॉडकास्टर के अनुसार, दो सैन्यकर्मियों सहित चार लोग घायल हो गए। पिछले सप्ताहांत, काबुल में दो घातक विस्फोटों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए। मीडिया के मुताबिक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है।

अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि तालिबान द्वारा अधिग्रहण की साल गिरह करीब आ रही है। गत 15 अगस्त, 2021 को कट्टरपंथी आंदोलन तालिबान ने काबुल पर अधिकार कर लिया और देश में सत्ता पर कब्जा कर लिया।

ये भी पढ़ें:- अल्मोड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार