मुरादाबाद : कार की टक्कर से सास की मौत और दामाद घायल
मुरादाबाद/कांठ, अमृत विचार। दामाद के साथ घर जा रही बाइक सवार महिला को कार चालक ने रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दामाद घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिला बिजनौर में नूरपुर थाना क्षेत्र के …
मुरादाबाद/कांठ, अमृत विचार। दामाद के साथ घर जा रही बाइक सवार महिला को कार चालक ने रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दामाद घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जिला बिजनौर में नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर नवादा निवासी सुमन देवी अपने दामाद नंदू ग्राम नैनपुर थाना भोजपुर के साथ बाइक से कांठ की ओर से अपने घर को जा रही थीं। शनिवार दोपहर तीन बजे ग्राम मुख्त्यारपुर नवादा व महमूदपुर भगवान दास के बीच कांठ अमरोहा मार्ग पर जैसे ही उनकी बाइक पहुंची तो ऊमरी कलां की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी सुमन देवी (52 ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उनका दामाद नंदू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना कांठ पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मदन पाल सिंह राणा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। गंभीर रूप से घायल नंदू को उपचार के लिए मुरादाबाद के जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया है।
ये भी पढ़ें:- संभल: खेत पर युवक की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी डॉग स्क्वाड व फारेंसिक टीम
