लखनऊ : 24 घंटे में राजधानी में सामने आये कोरोना के 175 नए मामले, एक की मौत
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजधानी में 175 नए मामले देखने को मिले हैं, साथ ही एक मौत भी दर्ज की गई है। जिस मरीज की मौत हुई है वह दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहा …
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजधानी में 175 नए मामले देखने को मिले हैं, साथ ही एक मौत भी दर्ज की गई है। जिस मरीज की मौत हुई है वह दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।
पिछले 24 घंटे में 175 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा कि रोजाना 4,000 से 5,000 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की जा रही है। साथ ही लोगों को जांच के लिए कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें –नानकमत्ता: पहले दोस्ती फिर बंधक बनाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़
