बिजनौर: आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने की लोगों से सहयोग की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना,अमृत विचार। शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने नगर के दोनों समुदाय के लोगों से राम डोल शोभायात्रा को शांति पूर्वक निकलवाने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिए जाने की अपील की। उन्होंने चेताया कि किसी भी प्रकार की कोई भी शरारती तत्व यदि अशांति फैलाने तथा कार्यक्रम के आयोजन …

बिजनौर/नगीना,अमृत विचार। शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने नगर के दोनों समुदाय के लोगों से राम डोल शोभायात्रा को शांति पूर्वक निकलवाने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिए जाने की अपील की। उन्होंने चेताया कि किसी भी प्रकार की कोई भी शरारती तत्व यदि अशांति फैलाने तथा कार्यक्रम के आयोजन में बाधा डालने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने आयोजकों से अपील की कि वे शासन की गाइडलाइन तथा परंपरागत तरीके से निकलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। आयोजक लाला हरि गोपाल में जानकारी देते हुए बताया कि 18 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। 19 अगस्त को रामडोल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जुलूस में नौ अखाड़े, पांच झांकी, 50 व्यक्तियों का बैंड तथा राम का डोला शामिल होगा। सभी झांकियां नगीना कोतवाली रोड स्थित संस्थान पर तैयार की जाएगी। दोपहर करीब 1:00 बजे से जुलूस का शुभारंभ होगा।

शांति समिति की बैठक में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती ओवैस अकरम, लाला हरि गोपाल, राजू बिश्नोई, अतुल बिश्नोई, सिद्दीक मुल्तानी, आलोक अग्रवाल, साहू सलिल अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, शम्मी पाल, आदि सिंह, सौरभ मित्तल, सोनू कंडवाल, गोपाल शर्मा सभासद, मोहम्मद शारिक सभासद, राजू बिश्नोई, सभासद हर्ष विश्नोई समेत अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:-बिजनौर: युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो की वायरल, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार