रामपुर: मुरसैना चौराहे पर टैंपो से टकराई बाइक, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,रामपुर/सैदनगर। टैपों की टक्कर से बाइक सवार दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। भोट थाना क्षेत्र के गांव खुर्शीदनगर निवासी राजू अपने फुफेरे भाई अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव ढोकपुरी टांडा …

अमृत विचार,रामपुर/सैदनगर। टैपों की टक्कर से बाइक सवार दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

भोट थाना क्षेत्र के गांव खुर्शीदनगर निवासी राजू अपने फुफेरे भाई अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव ढोकपुरी टांडा निवासी राजीव और अपने दोस्त राहुल के साथ तीनों लोग बाइक से घर से करीब 11 बजे निकले थे। शाम साढ़े पांच बजे मुरसैना चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर टैंपों से टकराने के बाद तीनों सड़क पर गिर गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन फानन में तीनों को जिला अस्पताल ले गए। डाक्टर ने राजू और राजीव और मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अवस्था को राहुल को भर्ती करने के बाद रेफर कर दिया। जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शवों को देखकर रोना पीटना शुरूकर दिया। परिजनों के मुताबिक राजू मोटर मैकनिक और राजीव होटल में काम करता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौजूद भीड़ को वहां से हटवाया गया।

बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे
एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर तीनों जा रहे थे। तीनों में किसी के पास भी हेलमेट नहीं था। पुलिस के बार बार अभियान चलाने के बाद भी लोग हेलमेट का उपयोग नहीं करके अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जबकि हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने से हादसा होने पर भी 90 फीसदी तक बचने के चांस रहते हैं। लोग बार बार कार्रवाई होने के बाद भी तीन सवारियां बैठाकर बाइक चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

संबंधित समाचार