मुरादाबाद: ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, छात्र की मौत, साथी गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंदरकी, अमृत विचार। मुरादाबाद-संभल हाइवे पर महमूदपुर माफी में बाइक सवार छात्र समेत दो युवकों को बजरफुट से भरे ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घायल को मुरादाबाद …

कुंदरकी, अमृत विचार। मुरादाबाद-संभल हाइवे पर महमूदपुर माफी में बाइक सवार छात्र समेत दो युवकों को बजरफुट से भरे ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घायल को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं घायल अमित के पिता की शिकायत पर मैनाठेर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मृतक के पिता गुड्डू पुत्र फकीरी निवासी ग्राम मिलक सिरसी थाना हजरत नगर गढ़ी के अनुसार, उनका बेटा अमित कुमार (19) अपने रिश्तेदार अमित कुमार पुत्र रामचंद्र (20) निवासी कबीर की सराय संभल दोनों बाइक से शनिवार सुबह आठ बजे महमूदपुर माफी से मिलक सिरसी आ रहे थे।

महमूदपुर माफी से बाहर निकलते हुए मंदिर के सामने कट के पास पीछे से ट्रक ने बाइक टक्कर मार दी, जिसमें अमित कुमार पुत्र रामचंद्र की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अमित परिवार में तीसरे नंबर का था और हाई स्कूल का छात्र बताया जा रहा है। परिवार में भाई विशेष, अजय, बहन विनीता और मिन्टी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का पहले ही देहांत हो चुका है।

सीओ ने खुलवाया जाम
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर दो घंटे तक जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे बिलारी के सीओ डॉ. गणेश कुमार और पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इकके बाद यातायात को सुचारू किया गया।

 

संबंधित समाचार