लखनऊ : बेटी से छेड़खानी के विरोध पर सिरफिरे ने चढ़ा दी बाइक…जानें आगे
लखनऊ । मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी के विरोध में एक सिरफिरे ने परिजनों की स्कूटी में बाइक से टक्कर मार दी। नाबालिग की मां के विरोध करने पर सिरफिर उन पर बाइक चढ़ाकर भाग निकला। इस हादसे में नाबालिग की मां के पैर की अंगुली कट गईं। वहीं नाबालिग को भी चोटें आईं। …
लखनऊ । मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी के विरोध में एक सिरफिरे ने परिजनों की स्कूटी में बाइक से टक्कर मार दी। नाबालिग की मां के विरोध करने पर सिरफिर उन पर बाइक चढ़ाकर भाग निकला। इस हादसे में नाबालिग की मां के पैर की अंगुली कट गईं। वहीं नाबालिग को भी चोटें आईं। जिसके बाद नाबालिग की मां ने सिरफिरे के खिलाफ तहरीर देते हुए मामला दर्ज करवाया है।
नाबालिग के परिजनों ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। इसी बीच कुढ़ा निवासी मनोज ने बेटी का रास्ता रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद उसकी बेटी बचाव के लिए शोर मचाने लगी। पकड़े जाने के डर से मनोज वहां से भाग निकला। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर बेटी ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
इसके बाद परिजन मनोज के घर पहुंचे ओर उनके पिता से शिकायत करने लगे। परिजनों का आरोप है कि दो दिन बाद मनोज के पिता कन्हई लाल व उसकी पत्नी पीड़िता के घर पहुंचे और झगड़ने लगे। बता दें शुक्रवार को नाबालिग की मां मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पति के साथ बेटी को लेकर स्कूटी से जा रही थी।
तभी मनोज उनका पीछा करने लगा। आरोप है कि मनोज ने अपनी बाइक से स्कूटी पर टक्कर मार दी। इस पर नाबालिग के परिजनों ने विरोध किया तो वह नाबालिग की मां पर बाइक चढ़ाते हुए वहां से भाग निकला। बता दें कि सिरफिर की इस हरकत में नाबालिक की मां के दाहिने पैर की एक अंगुली कट गई। वहीं, बेटी को भी चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: सोशल मीडया पर हीरो, पहरेदारी में जीरो…क्या है पूरा मामला
