मुरादाबाद : जूते की दुकान में लगी आग, लपटें देख मची भगदड़, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में जूते की दुकान में आग लग गई। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। क्षेत्रवासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में जूते की दुकान में आग लग गई। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। क्षेत्रवासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। अग्नि शमन अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी फैसल का दलपतपुर चौराहे पर जूते की दुकान है। फैसल ने बताया कि रोजाना की भांति शाम को भी वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में किसी समय दुकान में आग लग गई। लपटें उठती देख पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी। जानकारी मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। क्षेत्रवासियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। इस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई।
कटघर फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सारा सामान राख हो चुका था। दुकान स्वामी ने बताया कि आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का माल नष्ट हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, छात्र की मौत, साथी गंभीर
