आगरा: BJP नेता ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपियों की कार से मृतक का कटा मिला सिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा में एक बेरहमी से हुई हत्या का मामला सामने आ रहा हैं। जहां एक दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया हैं। पहले तो युवक को गोली मारी, फिर हद तो तब पार हो गई जब दोस्त का सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या …

आगरा। यूपी के आगरा में एक बेरहमी से हुई हत्या का मामला सामने आ रहा हैं। जहां एक दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया हैं। पहले तो युवक को गोली मारी, फिर हद तो तब पार हो गई जब दोस्त का सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद जब आरोपी हत्या का सुराग मिटाने की तैयारी में था तब पुलिस मौके पर पहुंच गई और रंगे हाथ आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों की कार से मृतक युवक का कटा हुआ सिर मिला।

आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी टिंकू भार्गव और वारदात में शामिल अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। टिंकू भार्गव, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। सिकन्दरा पुलिस मृतक नवीन वर्मा के भाई प्रवीन शर्मा की तहरीर पर टिंकू भार्गव और अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि यह वारदात आगरा के सिकन्दरा थाना क्षेत्र की है। जिसने सभी का दिल दहला दिया। मृतक नवीन वर्मा के भाई प्रवीन ने बताया है कि 4 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे नवीन अपने दोस्त टिंकू भार्गव का काम आने पर घर से एक्टिवा लेकर गया था, शाम 8:00 बजे बेटी ने नवीन को फोन किया, नवीन ने बेटी को बताया कि वह टिंकू भार्गव और उसके दोस्त अनिल के साथ है।

जब एक घंटे बाद परिवार के लोगों ने दोबारा नवीन को फोन किया तो टिंकू और नवीन का फोन स्विच ऑफ बताने लगा। रात में पुलिस ने प्रवीण के घर पहुंच कर जानकारी दी कि उसके भाई के साथ सिकंदरा में कोई घटना हो गई। जानकारी मिलते ही प्रवीन अपने दोस्तों के साथ सिकंदरा अरसेना के जंगल पर पहुंचा।

मौके पर सड़क किनारे सफेद रंग की कार खड़ी थी। खड़ी उस कार के अंदर मृतक नवीन का कटा सिर पड़ा हुआ था, जबकि गाड़ी के नीचे निर्वस्त्र धड़ पड़ा हुआ था। आरोपी टिंकू भार्गव भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने के प्रयास में जुटी है कि दोनों ने इस जघन्य वारदात को क्यों अंजाम दिया हैं। यह मामले की गुत्थी पूछताछ पूरी हो जाने के बात ही अब सुलक्षेगी।

पढ़ें-बहराइच: मां ने ही कराया बेटी का कत्ल, जानें क्या थी वजह

संबंधित समाचार