बलिया: थप्पड़ मारने से नाराज युवक ने महिला का काटा गला, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया में शनिवार को दिल दहला देने वाले कांट हुआ हैं। शनिवार की रात एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने वाले हत्यारे उसके पड़ोसी ही थे। आपको बतादें की 5 दिन पहले महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को बीच बाजार थप्पड़ मार …

बलिया। यूपी के बलिया में शनिवार को दिल दहला देने वाले कांट हुआ हैं। शनिवार की रात एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने वाले हत्यारे उसके पड़ोसी ही थे। आपको बतादें की 5 दिन पहले महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को बीच बाजार थप्पड़ मार दिया था।

इसी से नाराज युवक ने रात 2 बजे महिला के घर में घुसकर उसका गला रेत दिया। घटना क्रम के चलते जब बचाव के लिए जब अन्य 2 लोग भी दौड़े तो उन पर तलवार से हमला किया। इसके बाद आरोपी अपने चचेरे भाई के साथ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है।

जानें पूरा मामला

यह पूरा मामाला बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी का है। यहां तलाकशुदा अरमाना अपने ममेरे भाई नूरआलम के घर रहती थी। उसके घर के पड़ोसी सोनू उर्फ दिलशाद ने पांच दिन पहले बीते बुधवार को अरमाना के साथ बदसलूकी की थी। जिस पर क्रोधीत होकर अरमाना ने उसे थप्पड़ मार दिया था और मुकदमा भी दर्ज कराने की बात कही थी। जिसके बाद युवती से नाराज सोनू ने शनिवार रात दो बजे मौका मिलते ही सोनू अरमाना के घर में घुसा और कमरे में सो रही अरमाना पर तलवार से हमला कर दिया।

परिजनों पर भी किया हमला

जब बचाव के लिए शोर हुआ तो शेर सुनकर अरमाना के मामा कुर्बान शाह (60वर्ष) और मामी बदरूनिशां (56वर्ष) की नींद खुल गई। उन्होंने सोनू को पकड़ने की कोशिश की, मगर सोनू ने दोनों पर तलवार से हमला कर दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। और मामी बदरूनिशां का एक हाथ कट गया है। घचना के स्थल से सोनू मौके निकला। परिवार वालों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अरमाना को मृत घोषित कर दिया। कुर्बान और बदरूनिशां को बलिया से वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

वारदात को अंजाम देने के कुछ देर बाद आरोपी अपने चचेरे भाई के साथ कोतवाली पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची है। तनाव के चलते अरमाना के घर के सामने फोर्स लगाई गई है। मामाले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी और सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली है।

घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया, “आरोपी सोनू अपने चचेरे भाई के साथ रात में ही कोतवाली में सरेंडर कर दिया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। उससे पूछताछ की जा रही पूछताछ में पता चला की चार-पांच दिन पहले युवती ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया दिया था जिसके बाद खुन्नस में आकर अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर उसने युवती की हत्या कर दी। बाकी जानकारी की पूछताछ पुलिस कर रही हैं।

पढ़ें-बिजनौर: पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर कर की हत्या, गिरफ्तार

संबंधित समाचार