अयोध्या: बरसात की आस लगाए किसान देख रहे आसमान, नहीं हो रही झमाझम बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मौसम की बेरुखी अब अन्नदाताओं पर भारी पड़ने लगी है। बारिश की आस में निजी संसाधनों के सहारे धान की रोपाई तो कर दी, लेकिन सावन बीत गया झमाझम बारिश नहीं हुई। रिमझिम फुहारों से ही संतोष करना पड़ा। अब भादों में बरसात की आस लगाए किसान आसमान की तरफ देख रहे हैं। खेतों …

अयोध्या। मौसम की बेरुखी अब अन्नदाताओं पर भारी पड़ने लगी है। बारिश की आस में निजी संसाधनों के सहारे धान की रोपाई तो कर दी, लेकिन सावन बीत गया झमाझम बारिश नहीं हुई। रिमझिम फुहारों से ही संतोष करना पड़ा। अब भादों में बरसात की आस लगाए किसान आसमान की तरफ देख रहे हैं।

खेतों में दरार पड़ गई है, सूखे जैसी स्थिति है। ऐसा ही रहा तो इस बार धान की पैदावार आधी से कम हो जाएगी। कई दिनों से आसमान में बादलों का डेरा तो रहता है, लेकिन चंद मिनट में वह छंट जाते हैं। हालात यह हैं कि दिन भर कभी धूप तो कभी छांव का दौर चलता रहता है, लेकिन सप्ताह भर में एक भी दिन बरसात नहीं हुई। बारिश नहीं होने से सभी परेशान हैं। सबसे अधिक दिक्कत किसानों को हो रही हैं।

खेतों में फसलें सूख रही हैं। धान की रोपाई हो चुकी है। मौजूदा समय में उसे पानी की सख्त आवश्यकता है, लेकिन बरसात न होने से धान की पौध पीली पड़ने लगी है। अगर अगले हफ्ते तक बरसात नहीं हुई तो फसलों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। इस बार समय से बारिश न होने पर अधिकांश खेती परती रह गए हैं। किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह रहा तो इस बार धान की पैदावार काफी कम होगी।

पढ़ें-मथुरा: बरसात ने खोली निर्माण में बरती गईं खामियों की कलई, सड़क जगह-जगह से धंसी

संबंधित समाचार