बाराबंकी: अमृत महोत्सव और आजादी के जश्न में डूबा जिला, जगह-जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा
बाराबंकी। जिले के लोग अब आजादी और अमृत महोत्सव के जश्न में डूब गए हैं। रविवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व संध्या पर भारत विभाजन की विभीषिका को भी याद किया गया। भाजपा कार्यालय पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। त्रिवेदीगंज में अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा ग्राम प्रधान …
बाराबंकी। जिले के लोग अब आजादी और अमृत महोत्सव के जश्न में डूब गए हैं। रविवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व संध्या पर भारत विभाजन की विभीषिका को भी याद किया गया। भाजपा कार्यालय पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। त्रिवेदीगंज में अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा ग्राम प्रधान मीरा वर्मा व पंचायत सैकड़ों लोगों ने मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गांव से निकाली गई यात्रा त्रिवेदीगंज चौराहा होते हुए लखनऊ की सीमा छबील चौकी तक वंदे मातरम के नारों के बीच का समापन हुआ।

अहमद पुर हाइवे टोल प्लाजा को अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मैं तिरंगे के रंग के झालरो से सजाया गया है, इसके साथ टोल मैनेजर अमरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टोल के कर्मचारियों के साथ पद यात्रा निकाली और भारत माता के नारा लगाया। इसी के साथ शांती देवी मेमोरियल हाई स्कूल उधौली चौराहा में विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, अध्यक्ष हितेश कुमार वर्मा, रमा शंकर वर्मा, रामराज, नेता रमाकांत, रामू मिश्रा, राम मिलन यादव व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शांति कुंज परिवार की ओर से निकाली गई आजादी का अमृत महोत्सव संकल्प यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत।
कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को पूर्व चेयरमैन सैयद अनवर अजीम के दिशा निर्देश पर प्रतिनिधि जमशेर खान भुट्टू ने दरियाबाद नगर पंचायत में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। रविवार की सुबह आदर्श नगर पंचायत दरियाबाद में पूर्व चेयरमैन सैयद अनवर अजीम के कैम्प कार्यालय से एक विशाल तिरंगा यात्रा दरियाबाद कस्बे में निकाली गयी। यात्रा दरियाबाद नगर के मोहल्लों से होकर समापन कैम्प कार्यालय पर हुआ। यात्रा में देश भक्ति गीतों व गगन भेदी नारो से दरियाबाद कस्बा गूंज उठा। जमशेर खान सहित अन्य लोगो ने दरियाबाद में स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। यात्रा में मो कामिल, उमेश शहजाद, शकील किदवाई, हारून सोनू, मुख्तार, अकरम सहित सैकड़ों लोग सामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-आजादी का अमृत महोत्सव : रिश्तों की मजबूती से हर ओर उमंग और उल्लास
