मेरठ : सड़क दुर्घटना में हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर ग्राम धीरखेड़ा के समीप बाईपास पर अनियंत्रित होकर कार खाई में जा पलटी जिसमें कार सवार हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर मोर्चरी भेज दिया मिली जानकारी के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी …

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर ग्राम धीरखेड़ा के समीप बाईपास पर अनियंत्रित होकर कार खाई में जा पलटी जिसमें कार सवार हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर मोर्चरी भेज दिया

मिली जानकारी के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी अरुण सिरोही उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र भूपेंद्र सिरोही उत्तर प्रदेश पुलिस जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना मैं हेड कांस्टेबल चालक के पद पर तैनात थे। शनिवार देर रात 3 दिन के अवकाश पर वापस घर लौट रहा था जैसे ही बाईपास पर धीरखेड़ा के समीप पहुंचा दो अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में पलट गई जिसमें हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने निकाली तिरंगा रैली

संबंधित समाचार