अयोध्या: नहर के बैराज से मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास रविवार सुबह शारदा सहायक नहर के बैराज के पास एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक की शव शिनाख्त नहीं हो सकी है। …

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास रविवार सुबह शारदा सहायक नहर के बैराज के पास एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक की शव शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ग्राम पंचायत कुतुबपुर के पास शनिवार को शारदा सहायक नहर के बैराज में एक महिला का शव दिखाई पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शव काफी बुरी अवस्था में है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पढ़ें-हरदोई: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संबंधित समाचार