सुल्तानपुर: कादीपुर में निकाली तिरंगा यात्रा, याद किए गए शहीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। कादीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष विजय भान सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई यात्रा पुरानी बाजार, पटेल चौक, तहसील तिराहा होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच करगोष्ठी में तब्दील हो गई। मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम ने देश की आजादी की चर्चा …

सुल्तानपुर। कादीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष विजय भान सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई यात्रा पुरानी बाजार, पटेल चौक, तहसील तिराहा होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच करगोष्ठी में तब्दील हो गई।

मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम ने देश की आजादी की चर्चा करते हुए शहीदों को याद किया। हमारा देश विश्व गुरु रहा है। देश पर मुगलों एवं अंग्रेजों ने शासन किया है। हमारे शहीदों ने अपनी जान न्योछावर कर देश को स्वतंत्रता दिलाई है।

आज हम लोग स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच पूरी तरह से साकार हो रही है। घर-घर तिरंगा फहर रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय भान सिंह मुन्ना ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा में एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह ,सीओ रमेश, तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अधिकारी इंद्र प्रताप, पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी ,डॉ संजीव कुमार पांडे, डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ,डॉ प्रमोद कुमार उपाध्याय, सर्वेश कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह मोहित ,बग्गा मौर्य, जय शंकर तिवारी सहित कस्बे के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं मदरसों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं भारी संख्या में कस्बा वासी एवम क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: खैरुल अमल फाउंडेशन की सरपरस्ती में निकली तिरंगा यात्रा

संबंधित समाचार