बरेली: गांधी उद्यान में बंदरों का आतंक, शिक्षक को किया लहूलुहान
बरेली, अमृत विचार। शहर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह गांधी उद्यान में बंदरों के झुंड ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक पर हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहारीपुर मेमरान के हाजी अमीर उद्दीन सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। रोजाना की तरह …
बरेली, अमृत विचार। शहर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह गांधी उद्यान में बंदरों के झुंड ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक पर हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहारीपुर मेमरान के हाजी अमीर उद्दीन सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।
रोजाना की तरह सुबह वह गांधी उद्यान में टहलने गए। पश्चिमी गेट के पास पार्क में मौजूद बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जब तक लोग उन्हें बचा पाते, बंदरों ने उन्हें कई जगह काटकर जख्मी कर दिया। नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए ठेका तो दिया है, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक अपना काम शुरू नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- बरेली पहुंचे अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बीएल वर्मा, कहा- विपक्ष तिरंगे का न करे अपमान
