लखनऊ : आप ने निकाली तिरंगा संकल्प यात्रा, बोले संजय सिंह- न झुकेंगे, न डरेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने रविवार को विशाल तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन किया। यूपी प्रभारी, और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गयी यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। संजय सिंह ने कहा पिछले वर्ष लखनऊ, आगरा, नोयडा और …

लखनऊ, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने रविवार को विशाल तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन किया। यूपी प्रभारी, और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गयी यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

संजय सिंह ने कहा पिछले वर्ष लखनऊ, आगरा, नोयडा और लोनी सहित कई जगहों पर तिरंगा संकल्प रैली निकाली गई थी। आगरा में सरकार ने तिरंगा यात्रा निकालने के जुर्म में हमारे 500 कार्यकर्ताओं के ऊपर मुकदमा लिखा दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी हम लोग न झुकने वाले और न डरने वाले लोग है।

यात्रा पार्टी कार्यालय से शुरू होकर समता मूलक चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर समापन की गई। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के खूब नारे लगाए सभी में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी कार्यालय पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हाथों में अमर तिरंगा लेकर एक साथ राष्ट्रगान गया।

संजय सिंह ने कहा भारत की एकता और अखंडता को बचाने का काम करेंगे, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने, नौजवानों को रोजगार दिलाने, माताओं बहिनों को सुरक्षा दिलाने के लिए काम करेंगे, मोदी जी ने अपने चंद पूंजीपतियों का 15 लाख करोड़ रुपया माफ कर दिया और आटा, दाल, दूध, दही और दवाइयों पर टैक्स लगा दिया है। आम आदमी की लड़ाई हम लोग अंतिम समय तक लड़ेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान है। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई, इस समरसता की भावना को जो रौंदेगा। आम आदमी पार्टी उसका मुंहतोड़ जवाब देगी और हिंदुस्तान में भाई चारे और अमन चैन को कायम करेंगे।

यह भी पढ़ें –यूपी के इस जिले में है शहीदों का मंदिर, रोज होती है क्रांतिकारियों की पूजा

संबंधित समाचार