लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे में अलर्ट
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चारबाग रेलवे स्टेशन, कैसरबाग बस अड्डा, आलमबाग टर्मिनल और अवध डिपो में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्टेशन परिसर में डॉग स्क्वायड टीम के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है। प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे रेल यात्रियों पर निगरानी रखने के लिए हाईटेक …
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चारबाग रेलवे स्टेशन, कैसरबाग बस अड्डा, आलमबाग टर्मिनल और अवध डिपो में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्टेशन परिसर में डॉग स्क्वायड टीम के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है। प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे रेल यात्रियों पर निगरानी रखने के लिए हाईटेक कैमरों की मदद ली जा रही है।
बता दें कि रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन और कैसरबाग बस स्टैंड पर पुलिस ने संघन चेंकिग अभियान चलाया हैं। मुसाफिरों समेत उनके समानों की जांच की गई। इस सम्बन्ध में जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन मुसाफिरों की चहलकदमी से गुजलार रहता है।
यहां पर वीवीआईपी लोगों का भी आना-जाना रहता है। मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में स्पेशल स्कार्ट की व्यवस्था की गई है। जो खुराफातियों और संदिग्ध लोगों के खिलाफ फौरन कार्रवाई करेगी। बता दें कि अलर्ट के मद्देनजर रेलवे स्टेशन परिसर की निगरानी सेंसर लैस कैमरों से की जा रही है।
इनकी मॉनिटरिंग आरपीएफ की विशेष टीम कर रही है। इन कैमरे में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो उससे फौरन पूछताछ की जा रही है। वही कैसरबाग कोतवाली पुलिस ने कैसरबाग बस स्टैंड में संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने बसों का इंतजार कर रहे मुसाफिरों का सामान चेक किया। इसके अलावा परिवहन निगम की बसों की चेकिंग की ।
यह भी पढ़ें:- बरेली: आगामी त्योहारों को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा
