पीलीभीत: फेक कॉल एप्प के जरिए ठगी की कोशिश, शक होने पर टली वारदात
अमृत विचार, पीलीभीत। अगर आप किसी तरह से परेशान होने के बाद मदद की आस लगाएं है तो सावधान रहें। शहर में कुछ जालसाज फेक कॉल एप्प के जरिए ठगी करने को ही धंधा बना चुके है। जिम्मेदारों के नम्बर की फर्जी काल दिखाकर ठगी करने का प्रयास किया गया। मगर समय रहते पीड़ित को …
अमृत विचार, पीलीभीत। अगर आप किसी तरह से परेशान होने के बाद मदद की आस लगाएं है तो सावधान रहें। शहर में कुछ जालसाज फेक कॉल एप्प के जरिए ठगी करने को ही धंधा बना चुके है। जिम्मेदारों के नम्बर की फर्जी काल दिखाकर ठगी करने का प्रयास किया गया। मगर समय रहते पीड़ित को अहसास हो गया और घटना टल गई। मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
तराई में लंबे समय से जालसाज सक्रिय है। कभी पढ़ाई के नाम पर तो कभी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करते आए है। पुलिस सख्त होकर कई जालसाजों को जेल भेज भी भेज दिया गया था। अब बताते है कि जालसाज नई रणनीति के तहत घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। शहर के एक युवक ने बताया कि एक जालसाज ने जिम्मेदारों से करीबियों का हवाला देते हुए ठगने की कोशिश की।
एक एप्प के जरिये जिम्मेदार का काल दिखाया। मगर जिस तरह से सिर्फ स्क्रीन स्वाप करने के बजाय टच करते ही काल रिसीव हुई और दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई। उन्हें ठगी का एहसास हो गया। इसका विरोध किया तो जालसाज ने पहले धमकाने की कोशिश की। उसके बाद बैकफुट पर आकर माफी मांगने लगा। फिर जाकर बात शांत हो सकी। इसे लेकर भले पुलिस से शिकायत न कि गयी हो, लेकिन मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
