लखनऊ : यूपी के इस थाने में फहराया गया 75 फिट ऊंचा तिरंगा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्थित जैथरा थाने में 75 फिट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के जैथरा थाने में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सबसे ऊंचा है, इससे पहले प्रदेश के किसी भी थाने में इतना ऊंचा तिरंगा नहीं फहराया गया । …
लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्थित जैथरा थाने में 75 फिट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के जैथरा थाने में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सबसे ऊंचा है, इससे पहले प्रदेश के किसी भी थाने में इतना ऊंचा तिरंगा नहीं फहराया गया ।
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि देश की आजादी का 75वां स्वतंत्रता वर्ष हमलोग मना रहे हैं,इसी के तहत थाना जैथरा परिसर में जनसहयोग से 75 फिट ऊंचा तिरंगा फहराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी यह तिरंगा प्रेरणाश्रोत का काम करेगा। जिससे लोगों का मन राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत होगा। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्रवासियों की उपलब्धि मानी जायेगी। जिन्होंने इतना ऊंचा तिरंगा फहराया है।
इस अवसर पर डीमए अंकित अग्रवाल,एसएसपी उदय शंकर सिंह,सीओ राजकुमार सिंह , थानाध्यक्ष सुधीर सिंह व भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इतने ऊंचे तिरंगे को फहराने में क्षेत्रवासियों के साथ मौजूदा थानाध्यक्ष सुधीर सिंह की भी अहम भूमिका रही है। इससे पहले एटा के रिजोर थाने को साल 2020 में भारत सरकार के गृहमंत्रालय की तरफ से उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ, सुन्दर व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए पुरस्कार मिल चुका है। इस थाने के सुन्दरीकरण में तत्कालीन थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें –बरेली: नेताओं की पैरवी को झटका, सीआई पार्क की कैंटीन फिर कराई बंद
