कानपुर : दहशतगर्द के मददगारों की तलाश में सक्रिय हुई पुलिस, एसटीएफ और एटीएस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस से पहले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद से पुलिस, एसटीएफ, एटीएस की टीमें सर्तक हो गई हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, मॉल, मेट्रो स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बड़ा …

कानपुर, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस से पहले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद से पुलिस, एसटीएफ, एटीएस की टीमें सर्तक हो गई हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, मॉल, मेट्रो स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बड़ा दी गई है। प्रमुख चौराहों और सड़कों पर चेकिंग शुरू की गई है।

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी समेत अन्य अधिकारियों ने थानेदारों को दिशा निर्देश दिए हैं। एलआईयू और खुफिया विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। एटीएस और एसटीएफ की टीमें आतंकियों के मददगारों की तलाश में जुट गई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कानपुर समेत आसपास के जिलों के हैं। इसकी मॉनीटरिंग मुख्यालय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –कानपुर : आतंकी ऑनलाइन ले चुका है कई तरह के प्रशिक्षण, जानिये कैसे

संबंधित समाचार