कानपुर: पुलिस आयुक्त ने तिरंगा फहरा कर दी कर्तव्य निष्ठा की सीख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने सोमवार को 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने राष्ट्रगान के बाद अपने संबोधन में पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की सीख दी। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना रहनी चाहिए। अमन चैन और शांति व्यवस्था बनाए …

कानपुर। पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने सोमवार को 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने राष्ट्रगान के बाद अपने संबोधन में पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की सीख दी। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना रहनी चाहिए।

अमन चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी के साथ सहयोग रखें। किसी भी छोटी सी छोटी घटना को नजरअंदाज न किया जाए। आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। देश आजाद हुआ है। हर कोई आजादी का जश्न मना रहा है। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी सलमान ताज पाटिल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त ने ध्वजारोहण किया। सभी पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस स्टेशन पर तिरंगा फहराया गया। शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान हुआ। अटल घाट पर जल पुलिस और पीएसी द्वारा संयुक्त रुप से रिवरफ्रंट पर नौका तिरंगा मार्च निकाला गया।शाम को पुलिस लाइन में सामूहिक राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और झंडा गीत का गायन एवं मंचन होगा।

आउटर पुलिस लाइन में हुआ ध्वजारोहण

आउटर पुलिस लाइन में एसपी तेज स्वरूप सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। शाहिद पुलिस कर्मियों के परिजनों का सम्मान हुआ।

पढ़ें-मुरादाबाद: RSS ने कभी झंडे की सुध नहीं ली, लेकिन आज तिरंगा फहरा रहे हैं- शाहिद मंजूर

संबंधित समाचार