इस राज्य में निकली कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी, 12वीं पास ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

​​अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक बेहद सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल बिहार केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड द्वारा निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशियल साइट csbc.bih.nic.in पर …

​​अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक बेहद सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल बिहार केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड द्वारा निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशियल साइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 13 सितम्बर तक अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं पास होना जरूरी है।

उम्र सीमा
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो फेज में आयोजित लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 नंबरों की  होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: फिर उम्मीदवार होम पेज पर दिखाई दे रहे निषेध कांस्टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार के सामने एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें।
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टेप 7: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें।
  • स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भी निकलवा लें।

ये भी पढ़ें- AIIMS में नौकरी करने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

 

संबंधित समाचार

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट