प्रयागराज : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कुलपति ने किया ध्वजारोहण
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों से खचाखच भरे सीनेट हॉल प्रांगण में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूरा परिसर वंदे मातरम और भारत माता की जय के उदघोष से गूंज उठा। कुलपति ने छात्रों और शिक्षकों को विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी संस्थाओं …
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों से खचाखच भरे सीनेट हॉल प्रांगण में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूरा परिसर वंदे मातरम और भारत माता की जय के उदघोष से गूंज उठा।
कुलपति ने छात्रों और शिक्षकों को विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी संस्थाओं में लाने के निरन्तर और भरसक प्रयास करने का संदेश दिया। छात्रों का समूह पूरे जोश से कुलपति के देशसेवा और संस्था के पुनरुथान प्रयास के आवाहन पर करतल ध्वनि और जय उदघोष से स्वागत कर रहा था। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा सभी परिसरों में पौधरोपण भी किया गया।
यह भी पढ़ें –हाथरस में मुस्लिम समाज ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
