UP Board Compartment Exam 2022: इस डेट को हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन, जानें ताजा अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जो छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीख के इंतजार में हैं उनका इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद दारा यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षाओं का आयोजन जल्द ही किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक  यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2022 से …

जो छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीख के इंतजार में हैं उनका इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद दारा यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षाओं का आयोजन जल्द ही किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक  यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2022 से किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में बोर्ड द्वारा अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई पर ऐसी उम्मीद है कि पूरक परीक्षाएं अगस्त महीने की 27 तारीख से शुरू हो सकती हैं।

दो शिफ्टों में हो सकता है पेपर
आपको बता दें यूपी बोर्ड पूरक परीक्षा 2022 का आयोजन दो शिफ्टों में किया जा सकता है।

परीक्षा टाइमिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की पूरक परीक्षा का आयोजन सुबह और दोपहर की शिफ्ट में होगा। दसवीं की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में आठ से 11.15 बजे के बीच आयोजित होगी। वहीं बारहवीं की परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में दो बजे से शाम 5.15 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। ये भी जान लें कि परीक्षा तारीखों या टाइमिंग के विषय में ये जानकारी बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है। ये केवल मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
बता दें यूपीएमएसपी द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2022 का नोटिस जारी होने की उम्मीद है। कक्षा 10 और 12 के लिए यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड 2022 भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी किए जाएंगे। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

ये भी पढ़ें- 12वीं के बाद चुन सकते हैं ये कोर्स, बनेगा शानदार करियर, जानें ऑप्शन

 

संबंधित समाचार