कानपुर: स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी ने भरी कानपुर की झोली, घाटमपुर सीओ प्लेटिनम पदक से हुये सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष पुलिस सेवा में बेहतर कार्य करने वालों को पदक से सम्मानित किया जाता है। इस साल पुलिस महानिदेशक पदकों में कानपुर अव्वल रहा। कानपुर आउटर में तैनात घाटमपुर सीओ तेज बहादुर सिंह को सर्वोच्च डीजीपी का प्लेटिनम पदक मिला है। इनको मिले पदक सीओ तेज बहादुर सिंह के अलावा …

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष पुलिस सेवा में बेहतर कार्य करने वालों को पदक से सम्मानित किया जाता है। इस साल पुलिस महानिदेशक पदकों में कानपुर अव्वल रहा। कानपुर आउटर में तैनात घाटमपुर सीओ तेज बहादुर सिंह को सर्वोच्च डीजीपी का प्लेटिनम पदक मिला है।

इनको मिले पदक

सीओ तेज बहादुर सिंह के अलावा संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज प्रशांत कुमार, डीआईजी पीएसी रामलाल वर्मा, डीसीपी मुख्यालय रवीना त्यागी सहित 20 आईपीएस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को शौर्य के लिए सिल्वर पदक से नवाजा गया है। इसके साथ ही सेवा अभिलेखों के आधार पर सात को उत्कृष्ट सेवा व सराहनीय सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया।

कानपुर आउटर

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद कानपुर दो भागों में बंट गया। कानपुर आउटर और कमिश्नरेट। कानपुर आउटर से सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, सब इंस्पेक्टर आरिफ, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार, आरक्षी राकेश कुमार यादव, आरक्षी राज बहादुर सिंह को सेवा अभिलेखों के आधार पर सिल्वर पदक मिले। इसके साथ ही मुख्य आरक्षी रामकिशोर तिवारी, 37वीं बटालियन पीएसी को भी सिल्वर पदक मिला। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, जोन कार्यालय को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला। मुख्य आरक्षी गोरखनाथ राय को सराहनीय सेवा सम्मान मिला।

कमिश्नरेट

दल नायक लालता प्रसाद व मुख्य आरक्षी मोतीलाल (37वीं बटालियन पीएसी), सब इंस्पेक्टर गिरजा शंकर सिंह, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार शुक्ला, सत्यपाल सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान मिला। जेडओ अजय कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर शारदा चौधरी, मुख्य आरक्षी विपिन कुमार, मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह, आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी रोहित अहिरवार, आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी हरिओम यादव, महिला आरक्षी मनोरमा, खेल कोटे से सब इंस्पेक्टर दिलशाद अहमद, आरक्षी अमित कुमार सिंह व शिल्पी को शौर्य के लिए सिल्वर पदक मिलें।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड: 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग, प्रभातफेरी निकालकर शहीदों को किया याद…देखें तस्वीरें और वीडियो

संबंधित समाचार