कानपुर : डीएम ने कलक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, शहरवासियों को दी आजादी की बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। डीएम विशाख जी ने सोमवार को 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। उन्होंने सभी शहर वासियों को आजादी की बधाई दी। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को हम लोग मना रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शहर …

कानपुर, अमृत विचार। डीएम विशाख जी ने सोमवार को 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। उन्होंने सभी शहर वासियों को आजादी की बधाई दी। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को हम लोग मना रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शहर भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इस दौरान देश भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीएम सिटी अतुल कुमार, एडीएम वित्त राजेश कुमार, एडीएम भू अध्यापित सत्येंद्र सिंह, सभी एसीएम समेत कई अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे। 15 अगस्त को लेकर पूरे शहर में जगह-जगह उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मेस्टन रोड में निभायी गई परम्परा
पूरा शहर तिरंगामय हो गया है। मेस्टन रोड में 14 अगस्त 1947 की रात से से चली आ रही परम्परा अब तक निभायी जा रही है। देश के रात 12 बजे आजाद होते ही मेस्टन रोड में तिरंगा झंडा फहराया गया था। इस दफा भी जैसे ही घडी में रात के 12 बजे, झंडा फहराया गया। यहां लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और वंदे मातरम गाया।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: जनपद में जगह-जगह हुआ झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

संबंधित समाचार