अयोध्या: महापौर ने युवाओं के साथ निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मक्कापुर से जनौरा नाका गांधी आश्रम तक महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र के युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली ! भारत माता की जय घोष से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई ! यात्रा के दौरान महापौर ने युवकों को संबोधन में कहा यह हर …

अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मक्कापुर से जनौरा नाका गांधी आश्रम तक महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र के युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली ! भारत माता की जय घोष से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई !

यात्रा के दौरान महापौर ने युवकों को संबोधन में कहा यह हर भारतीय को स्वर्णिम भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है। मोदीजी ने देश की समृद्धि के लिए हर भारतीय से संकल्पबद्ध होकर कार्य करने और विकास में बाधक चुनौतियों से एकजुट होकर लड़ने का आवाहन किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूराम यादव ,अयोध्या मंडल के महामंत्री लक्ष्मण वर्मा,मोहित चतुर्वेदी लाल शुक्ला अनुराग त्रिपाठी पंकज कनौजिया मुन्ना साहू धर्मवीर निशा नीतू चतुर्वेदी महेश श्रीवास्तव दीपक पांडे नीरज निशा पुली पंडित अजय गौड़ संजय गुप्ता आदि लोग यात्रा में सम्मिलित हुए !

पढ़ें-कानपुर: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर लगाए नारे

संबंधित समाचार