Viral Video: यहां रिहायशी बिल्डिंग के अंदर से गुजरती है ट्रेन, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर कभी-कभी आप हैरान भी रह जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। ये वीडियो विचित्र रेल रूट का है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे क्या ऐसा भी हो …

सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर कभी-कभी आप हैरान भी रह जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। ये वीडियो विचित्र रेल रूट का है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे क्या ऐसा भी हो सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया ये वीडियो चीन का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक रिहायशी इमारत के अंदर से ट्रेन गुजर रही है। जी हां, ये थोड़ा अटपटा जरूर है, लेकिन यही सच है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि ट्रेन रेजिडेंशियल बिल्डिंग के अंदर से गुजर रही है।

वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट की जनता हैरान रह गई है। लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर यहां पर रेल ट्रैक बनाया कैसे गया। वाकई में ये इंजीनियर्स का कमाल है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इमारत को किसी टनल की तरह ही इस्तेमाल किया गया है। ट्रेन बड़े ही आराम से इमारत को क्रॉस कर रही है। बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर HOW_THINGS_WORK नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन पर लिखा है- ‘चीन में आवासीय अपार्टमेंट के अंदर से गुजरती हुई एक ट्रेन।’ इस वीडियो को अभी तक 2.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी के साथ 28 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है।

ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: स्पाइडर मैन के इस अनोखे नांच को देख आप भी हो जाएंगे हैरान, नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

 

 

संबंधित समाचार