शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया, जबकि पुलिस लाइंस में एसपी एस. आनंद ने ध्वज फहराया। ज़िले के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सुबह आठ …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया, जबकि पुलिस लाइंस में एसपी एस. आनंद ने ध्वज फहराया। ज़िले के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सुबह आठ बजे झंडा फहराया गया।

इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। सभी स्कूलों और संस्थानों में भी झंडा फहराया गया। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। सुबह छह बजे धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। बाद में बेसिक स्कूलों के बच्चों ने सुबह साढ़े छह बजे प्रभात फेरी निकाली।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सामूहिक राष्ट्रगान गाकर शहरवासी बोले…वंदे मातरम

संबंधित समाचार