बस्ती : दो युवको को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
बस्ती, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में ट्रक ने दो युवकों को रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई तथा एक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के बड़हर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने विशाल …
बस्ती, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में ट्रक ने दो युवकों को रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई तथा एक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के बड़हर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने विशाल (18) निवासी ग्राम थाने खास को रौंद दिया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई है जबिह शुभम (19) गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। उसे इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल शुभम ने बताया कि वे लोग तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
यह भी पढ़ें –पीलीभीत: दर्जनों बुलडोजर पर निकली तिरंगा यात्रा, ‘बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के लगे नारे
