बरेली: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी और निजी संस्थानों में शान से फहराया गया तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: आजदी के 75 साल पूरे होने पर भारत में अमृत महोत्सव का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री परिसर व निजी संस्थानों एवं सरकारी संस्थानों पर लोगों ने ध्वजारोहण कर एक दूसरे को स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं देकर मिठाईया बांटी। सीबीगंज की …

बरेली, अमृत विचार: आजदी के 75 साल पूरे होने पर भारत में अमृत महोत्सव का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री परिसर व निजी संस्थानों एवं सरकारी संस्थानों पर लोगों ने ध्वजारोहण कर एक दूसरे को स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं देकर मिठाईया बांटी।

सीबीगंज की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य रामकुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में प्रधनाचार्य नमिता वर्मा, रामचन्द्र मिशन आईटीआई फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक प्रमुख किरण यादव ईएसआईसी पर चिकित्सा अधीक्षक,भारतीय स्टेट बैंक, बीएल एग्रो में एमडी घनश्याम खंडेलवाल,ओरिएंटल ऐरोमैट्रिक्स में अधिशासी निदेशक सतीश कुमार रे,सुपीरियर इंडस्ट्रीज में सहायक आबकारी आयुक्त राम पांडे कार्यक्रम का संचालन एचआरहेड दिनेश मिश्रा,वाडीलाल आइसक्रीम में दिनेश सिंह, तेजस फूड में जीएम,वृंदावन बेवरेजस में जीएम, बीएल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक राजेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

कंपीटेंट पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय में ध्वजारोहण स्कूल के प्रबंधक विपिन अग्रवाल ने किया। डीपीएस में प्रधानाचार्य वी के मिश्रा,सीबीगंज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, पशुपति एवरेस्ट प्लाईवुड में उमेश नेमानी,आरके इंडस्ट्रीज में आईएन गुप्ता ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें- बरेली: लोहे के कच्चे माल से भरे 18 टायरा ट्रक में लगी आग, वेल्डिंग कराने रुका था फरीदपुर

संबंधित समाचार