बाराबंकी: बंद घर से चोरों ने उड़ाए लाखों की नगदी और जेवरात, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत बेखौफ चोरों ने बंद पड़े घर पर हमला बोलकर हजारों की नगदी सहित लाखों के कीमती गहने चोरी कर ले गए। जिसके संबंध में पीड़ित ने नगर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना नगर कोतवाली के सुमैया चौकी अंतर्गत अशोक नगर मोहल्ला निवासी प्रवीण …

बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत बेखौफ चोरों ने बंद पड़े घर पर हमला बोलकर हजारों की नगदी सहित लाखों के कीमती गहने चोरी कर ले गए। जिसके संबंध में पीड़ित ने नगर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना नगर कोतवाली के सुमैया चौकी अंतर्गत अशोक नगर मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमार तिवारी पुत्र गिरजा शंकर तिवारी ने नगर कोतवाली को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह अशोकनगर में रामनाथ मिश्रा के घर में किराए पर रहता है।

13 अगस्त को वह सपरिवार अपने गांव गया हुआ था। 15 अगस्त की सुबह जब वापस आया तो कमरे का ताला कटा देखकर हैरान रह गया। घर में गया तो कमरे के अंदर रखे बक्से से 4 लाख से अधिक के कीमती गहने सहित 13 हजार की नगदी गायब थी। पीड़ित ने घटना को घर में काम कर रहे मजदूरों पर अंजाम देने का अंदेशा जताया है।

पढ़ें-अलीगढ़: मैनेजर के घर से लाखों की चोरी, सीसीटीवी से सुराग लगा रही पुलिस

संबंधित समाचार