अमरोहा: स्वतंत्रता सप्ताह पर पुलिस लाइन में हुआ हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। स्वतंत्रता सप्ताह कार्यक्रम के तहत रिजर्व पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मचारियों की हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस लाइन …

अमरोहा, अमृत विचार। स्वतंत्रता सप्ताह कार्यक्रम के तहत रिजर्व पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मचारियों की हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस लाइन में एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ नत्थे खां की मस्जिद होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन पर समाप्त हुई।

इस आयोजन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा महिला पुलिस कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथम पाँच स्थान प्राप्त करने वाली महिला पुलिस कर्मचारीयों को पुरस्कृत करते हुए सभी प्रतिभागियों को भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए उतकृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनायें दी। मीनू, बबली, प्रियंका, ममता भाटी, सीमा सिंह ने पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवा स्थान प्राप्त किया।

उधर, आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत 2.50 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ रिजर्व पुलिस लाईन अमरोहा से प्रारम्भ होकर मण्डी समीति होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन पर समाप्त हुआ। इस आयोजन में जनपद के पुलिस परिवार के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया। जिसमें आयुष,तनु,काजल, गौरव और अरविंद रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ, अमृत महोत्सव के तहत जगह-जगह हुए कार्यक्रम

संबंधित समाचार