नैनीताल में होटल में नहा रही महिला पर्यटक का वीडियो बनाया, आरोपी होटलकर्मी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरोवरनगरी नैनीताल में महिला पर्यटक के साथ  शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अयारपाटा क्षेत्र के एक होटल में कर्मचारी ने महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना लिया। महिला पर्यटक के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी होटल कर्मी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। स्वतंत्रता …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरोवरनगरी नैनीताल में महिला पर्यटक के साथ  शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अयारपाटा क्षेत्र के एक होटल में कर्मचारी ने महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना लिया। महिला पर्यटक के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी होटल कर्मी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है।

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का पर्यटक परिवार नैनीताल आया था। सोमवार सुबह जब महिला पर्यटक नहा रही थी तभी वेंटीलेशन स्पेस से होटल का कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला ने शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर उसका पति और होटल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद वीडियो बना रहा होटलकर्मी फरार हो गया। महिला के पति ने मामले की सूचना तत्काल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि होटल के सर्वेंट क्वाटर, महिला का बुक किया गया कमरा दोनों आसपास हैं। जब महिला नहाने गई तब एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा। जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी गई। पुलिस ने आरोपी होटल कर्मचारी को पकड़ लिया है। एफआइआर दर्ज कर आरोपी का मोबाइल खंगाला जा रहा है।

संबंधित समाचार