मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद ही अब कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब मुख्यमंत्री योगी की अनुमति के बाद ही किसी कर्मचारी का ट्रांसफर होगा सकेगा। बता दें कि सूबे के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने ट्रांसफर नीति को लेकर नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब मुख्यमंत्री योगी की अनुमति के बाद ही किसी कर्मचारी का ट्रांसफर होगा सकेगा। बता दें कि सूबे के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने ट्रांसफर नीति को लेकर नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि ट्रांसफर सत्र समाप्त होने के कारण ऐसा किया गया है।

ट्रांसफर पॉलिसी से जुड़ा आदेश मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जारी किया है।
ट्रांसफर पॉलिसी से जुड़ा आदेश मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जारी किया है।

हालांकि, यह मुख्यसचिव द्वारा जारी यह आदेश पहले केवल ग्रुप ए ग्रुप व बी के कर्माचारियों पर लागू था। इस बार इस नीति में ग्रुप सी और डी को भी शामिल कर लिया गया है। अब इसके तहत पूरे प्रदेश के राज्य कर्मचारी, निकाय कर्मचारी, शिक्षक और निगम शामिल होंगे। अनुमान के तौर पर प्रदेश के 25 लाख कर्मचारियों पर इसका असर होगा

 

यह भी पढ़ें:-यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार