ओडिशा: सीएम ने महानदी नदी में बाढ़ की संभावना के मद्देनजर दस जिला कलेक्टरों को किया अलर्ट
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को दस जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा है। पटनायक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि महानदी के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश …
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को दस जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा है। पटनायक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि महानदी के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से दस जिलों में बाढ़ आ सकती है। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकालने और उन्हें पर्याप्त राहत और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। संबंधित विभागों को स्थिति से निपटने के लिए जिलों को तुरंत हर तरह की मदद मुहैया कराने को कहा गया है।
उन्होंने सभी प्रकार की आपदाओं में सरकार के लिए हर जान कीमती बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि बाढ़ में किसी भी जनहानि को रोका जा सके। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एक भी व्यक्ति की जान न जाए और बड़े पैमाने पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और विशेष राहत आयुक्त को भी निर्देश दिया है कि बाढ़ की स्थिति की नियमित समीक्षा करें। बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने लोगों के राहत और बचाव कार्यों में संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा मोचन बल (ओडीआरएएफ) और अग्निशमन सेवा इकाइयों की तैनाती पर जोर दिया।
उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायती राज और पेयजल विभाग के अधिकारियों को लोगों को निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ऊर्जा और निर्माण विभाग को बाढ़ के दौरान बाधित होने की स्थिति में बिजली और सड़क संचार को बहाल करने के लिए अग्रिम व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने बैठक में बताया कि महानदी के ऊपरी और निचले जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण दस जिलों में बाढ़ की आशंका पैदा हो गयी है।
ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार रोकने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेगा सीवीसी
