पीलीभीत: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, किया सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 14 अगस्त की शाम को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने पहुंचकर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही स्वंय भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय के नारे लगाए। भारतीय उद्योग …

अमृत विचार, पीलीभीत। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 14 अगस्त की शाम को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने पहुंचकर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही स्वंय भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय के नारे लगाए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा स्वावलंबी आत्मनिर्भर भारत मिशन का संकल्प तिरंगा यात्रा के रूप में मनाया।

देश के व्यापारी, उद्यमी महिलाओं व रक्षकों सहित 10 रिटायर्ड पुलिस पेंशनर्स का सम्मान समारोह अग्रवाल सभा में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि समाज में व्यापारियों व पुलिस के बीच फैल रही असहजता के भाव को कम करने के लिए हम अपने व्यापार मंडल के साथ इस दिशा में काम कर रहे हैं। साथ ही व्यपारियों व पुलिस प्रशासन बीच सांमजस्य को बनाए रखने के साथ-साथ उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ व्यापारियों से सम्मानित करते हुए इस सम्मान समारोह का आयोजन किया।

शाम पांच बजे बरेली दरवाजे से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। तिरंगा यात्रा जीटी रोड होते हुए सुनहरी मस्जिद चौराहे से अग्रवाल सभा तक जाकर संपन्न हुई। आयोजन में इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष साकेत मित्तल और समाज सेवी वरिष्ठ व्यवसायी विश्वनाथ चंद्रा का एडीजी राजकुमार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। महिला पुलिसकर्मियों, एसआई नविता सिंह व महिला थाना अध्यक्ष को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में महिला शक्ति का समाज में योगदान को स्वीकार किया। आयोजन से अभिभूत एडीजी राजकुमार ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इस पहल का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, महामंत्री ललित अग्नानी, उपाध्यक्ष प्रयांश अग्रवाल, अभिनव सिंह, अमरीश, अंकुर अग्रवाल, आशीष, अश्वनी गोयल, अतुल अग्रवाल, मयूर शर्मा, दीप अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, चंदन भादवा, गौरव, हर्षल सिंह, हिमांशु जायसवाल, शरद अग्रवाल अरोड़ा, सत्यम, ललित अगनानी, उज्जवल वर्मा, विवेक अग्रवाल, माणिक मित्तल, माधव गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, प्रियांश अग्रवाल, राजेश, अजय सिंह, शिशिर गर्ग, शुभम गुप्ता, नीरज अग्रवाल, अनिल गुप्ता, उज्जवल वर्मा, अतुल अग्रवाल, विभु, विजय यादव, विकास सिंह, विकास अग्रवाल, विकास श्रीवास्तव समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: फाल्ट के चलते कई इलाकों की बिजली हुई गुल, घंटों सप्लाई ठप रहने से उपभोक्ता हुए परेशान

संबंधित समाचार