एआईएफएफ की प्रशासनिक समिति ने व्यक्त की निराशा, कहा- फीफा का निलंबन का निर्णय आश्चर्यजनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की प्रशासनिक समिति (सीओए) ने मंगलवार को फीफा द्वारा एआईएफएफ को निलंबित करने के फैसले पर आश्चर्य और निराशा व्यक्त की है। समिति ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार फीफा एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी), एआईएफएफ, सीओए और खेल मंत्रालय के बीच बीते कुछ दिनों से गहन बातचीत …

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की प्रशासनिक समिति (सीओए) ने मंगलवार को फीफा द्वारा एआईएफएफ को निलंबित करने के फैसले पर आश्चर्य और निराशा व्यक्त की है।

समिति ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार फीफा एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी), एआईएफएफ, सीओए और खेल मंत्रालय के बीच बीते कुछ दिनों से गहन बातचीत चल रही थी, और ऐसे में फीफा का यह निर्णय आश्चर्यजनकहै।

सीओए ने कहा, जबकि सीओए माननीय उच्चतम न्यायालय के तीन अगस्त को पारित किये गये फैसले को लागू करने के लिये प्रतिबद्ध था, वह सभी हितधारकों से लगातार संपर्क में भी था।

ये भी पढ़ें:-एफटीएक्स क्रिप्टो कप शतरंज में प्रज्ञानानंधा ने फिरोजा को हराया

संबंधित समाचार