बहराइच : युवती के अपहरण में शामिल दंपती गिरफ्तार
बहराइच, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीया किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में सहयोग करने वाले दंपती को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी को 20 दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीया किशोरी को गोंडा …
बहराइच, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीया किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में सहयोग करने वाले दंपती को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी को 20 दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीया किशोरी को गोंडा जनपद के गौसीहा निवासी पुनीत कुमार एक वर्ष पूर्व अपहरण कर गुजरात लेकर चला गया था। किशोरी के विरोध करने पर नस काट दिया था। सिगरेट से हाथ भी जलाया था। इसके बाद गुजरात में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। अभी एक माह पूर्व किशोरी घर पहुंची। उसने आपबीती बताई। पुलिस दुष्कर्म, अपहरण समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुनीत को जेल भेज दिया था।
प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को संरक्षण देने वाले राजापुर गिरंट बद्रीपुरवा निवासी प्रह्लाद जायसवाल और दुर्गेश्वरी उर्फ सरस्वती पत्नी प्रह्लाद जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: कालिका हवेली मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित वकीलों ने किया प्रदर्शन
