टीन सेड गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुबह आई तेज आंधी के दौरान नगर के कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगा टीन शेड उड़ कर एक महिला के सिर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना किला के बाकरगंज में नगर निगम …

बरेली, अमृत विचार। सुबह आई तेज आंधी के दौरान नगर के कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगा टीन शेड उड़ कर एक महिला के सिर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना किला के बाकरगंज में नगर निगम का कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगा हुआ है। आज सुबह तेज आंधी से नगर निगम कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगा टीन सेड उड़ कर इसरार की पत्नी फिरदौस के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई।

उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही नगर निगम के अधिकारियों को इसका पता चला हड़कंप मच गया। मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार उसे देखने पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: एक क्लीक पर मिलेगी पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, विभागीय, नगर निगम की मदद

संबंधित समाचार