बरेली: रक्षाबंधन पर 90370 महिला यात्रियों ने की मुफ्त यात्रा
बरेली,अमृत विचार। रक्षाबंधन पर बरेली रीजन में 90 हजार से अधिक महिलाओं ने रोडवेज में मुफ्त यात्रा की। जिनका किराया लगभग 1 करोड़ से अधिक हुआ। महिलाओं को फ्री यात्रा कराने के मामले में सबसे आगे बरेली डिपो रहा। सभी बसों के लौटने के बाद अधिकारियों ने फ्री यात्रा के आंकड़े जारी किए हैं। प्रदेश …
बरेली,अमृत विचार। रक्षाबंधन पर बरेली रीजन में 90 हजार से अधिक महिलाओं ने रोडवेज में मुफ्त यात्रा की। जिनका किराया लगभग 1 करोड़ से अधिक हुआ। महिलाओं को फ्री यात्रा कराने के मामले में सबसे आगे बरेली डिपो रहा। सभी बसों के लौटने के बाद अधिकारियों ने फ्री यात्रा के आंकड़े जारी किए हैं।
प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बस में फ्री यात्रा कराने का आदेश दिया था। मुफ्त में सफर करने वाली महिलाओं को मैनुअल टिकट दिया जा रहा था। जिससे यह पता चल पाए कि कितनी महिलाओं ने बसों में यात्रा की। जबकि पुरुष यात्रियों से किराया लिया जा रहा था।
रक्षाबंधन पर बरेली रीजन में छह सौ से अधिक बसें चलाई गई थीं। जिसमें बरेली डिपो की बसों में 23637 महिला यात्रियों ने रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर किया। जिसमें उनका किराया 30 लाख से अधिक हुआ। इसी तरह रुहेलखंड डिपो में 23235 महिला यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की।
जिसमें उनका किराया भी 30 लाख से अधिक हुआ। वहीं बदायूं डिपो में 28341 महिला यात्रियों का किराया 28 लाख से अधिक हुआ। इसी तरह पीलीभीत डिपो में मुफ्त यात्रा करने वाली 15157 महिलाओं का किराया 18 लाख से अधिक हुआ।
बरेली रीजन के चारों डिपो में 90370 महिलाओं ने सफर किया। जिससे कुल 1 करोड़ 6 लाख 99 हजार 225 रुपये का खर्च हुआ। आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना के कारण रक्षाबंधन में काफी कम यात्रियों ने सफर किया था, लेकिन इस बार यात्रियों की संख्या अधिक रही।
ये भी पढ़ें-ये भी पढ़ें- बरेली: पुलिस लाइन में हुआ मैराथन का आयोजन, कई आला अधिकारी रहे मौजूद
