मुरादाबाद: वृद्धा से पेंशन के नाम पर 2.70 लाख ठगे, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर कैफे संचालक ने वृद्धा से विधवा पेंशन बनवाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये ठग लिए। डीआईडी के आदेश पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी धीरज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी दादी विधवा पेंशन बनवाने के लिए चौधरी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर कैफे संचालक ने वृद्धा से विधवा पेंशन बनवाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये ठग लिए। डीआईडी के आदेश पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी धीरज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी दादी विधवा पेंशन बनवाने के लिए चौधरी चरण सिंह चौक पर पायल साइबर कैफे में गई थीं। संचालक सौरभ कुमार ने उसकी दादी से कागज पर अंगूठे का निशान लगवा लिया।
इसके कैफे संचालक ने कैनरा बैंक के खाते से पहले पांच सौ फिर कई बार हजारों रुपये समेत 2.70 लाख निकाल लिए। जब इसकी शिकायत संचालक के पिता से की तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने पीड़िता के पोते की तहरीर पर संचालक सौरभ व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: कार और दो लाख देने से इंकार किया तो मंगनी तोड़ी, आठ के खिलाफ केस दर्ज
