लखनऊ : सचिवालय को मिले 226 अनुभाग अधिकारी, 6 साल बाद इस आधार पर हुई नियुक्ति

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी सचिवालय में बीते 6 साल से रिक्त चल रहे पदों पर भर्ती हुई है। यह पद अनुभाग अधिकारी के है, जिन्हे पदोन्नति के जरिये भरा गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने पात्रता सूची से वरिष्ठता के आधार पर 226 समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति किए जाने का …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी सचिवालय में बीते 6 साल से रिक्त चल रहे पदों पर भर्ती हुई है। यह पद अनुभाग अधिकारी के है, जिन्हे पदोन्नति के जरिये भरा गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने पात्रता सूची से वरिष्ठता के आधार पर 226 समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति किए जाने का आदेश मंगलवार को जारी किया।

वरिष्ठता सूची से वर्तमान में रिक्त चल रहे अनुभाग अधिकारी के पदों पर तैनाती के लिए 422 अधिकारियों के नाम पात्रता सूची में शामिल किए गए हैं। इनमें से पदोन्नति के लिए वरिष्ठता के आधार पर 272 की सूची तैयार की गई। जिसमें से अनुभाग अधिकारी के रिक्त पदों पर 226 अधिकारियों की तैनाती की आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें –फिल्म ‘तारिक’ के जरिए फिर सच्ची घटना से रूबरू कराएंगे John abraham

संबंधित समाचार