लखनऊ: नशेबाज युवकों ने युवती पर ब्लेड से किया हमला, गुस्से में फूंकी दी स्कूटी…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पीजीआई इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब घर के सामने नशा कर रहे युवको ने घर में घुसकर उत्पात मचाया। इसके बाद युवकों ने एक युवती पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वहीं युवती की स्कूटी में आग लगाकर नशेड़ी भाग निकले। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन …

लखनऊ। पीजीआई इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब घर के सामने नशा कर रहे युवको ने घर में घुसकर उत्पात मचाया। इसके बाद युवकों ने एक युवती पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वहीं युवती की स्कूटी में आग लगाकर नशेड़ी भाग निकले।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पड़ोसियों को घर के सामने नशा करने से मना करने पर उन्हें इस घटना को अंजाम दिया है।

पीजीआई थानाक्षेत्र के तेलीबाग वृंदावन योजना सेक्टर-पांच ई निवासी श्रवण कुमार सपरिवार रहते हैं। बता दें कि सोमवार की देर रात पड़ोसी बाबू, बंटी, अविनाश, गौरव उनके घर के सामने बैठ कर नशा रहे थे। इस पर श्रवण ने एतराज जताया तो वह गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर युवक बौखला गए। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की। बीच बचाव में आई युवती पर ब्लेड से हमला कर दिए।

यही नहीं, घर के बाहर खड़ी स्कूटी को फूंक दिया और भाग निकले, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबू, बंटी, गौरव आरोपी पकड़ लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:- हल्द्वानी: गांधीनगर में पुलिस के सामने पथराव, उपद्रवियों ने तोड़े वाहन

संबंधित समाचार