आजमगढ़: प्रधानपति पर हुई गोलीबारी की घटना का खुलासा, साजिश के तहत खुद पर चलवाई थी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र गंभीरवन में करीब डेढ़ माह पूर्व प्रधानपति पर गोलीबारी करने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने वादी प्रधानपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस ने दावा किया कि प्रधानपति पर गोली कोई और नहीं बल्कि उसने ही भाड़े …

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र गंभीरवन में करीब डेढ़ माह पूर्व प्रधानपति पर गोलीबारी करने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने वादी प्रधानपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस ने दावा किया कि प्रधानपति पर गोली कोई और नहीं बल्कि उसने ही भाड़े के शूटरों और अपने भाइयों के सहयोग से घटना को अंजाम दिलाकर अपने विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी।

जांच में हुआ खुलासा

आपको बता दें कि जहांनागंज के गंभीरवन पोखरे के पास 8 जुलाई को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने आशुतोष सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला बोल दिया था। जिसके चलते जान बचाने के लिए प्रधानपति आशुतोष पोखरे में कूदकर अपनी जान बचाई थी। गोली बारी के इस मामले में आशुतोष ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

मामले को लेकर जब पुलिस जांच और साक्ष्य का संकलन करने लगी उस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जिन लोगों के खिलाफ आशुतोष ने मुकदमा दर्ज कराया है उन लोगों ने हत्या के प्रयास का एक मुकदमा आशुतोष और उनके भाई पर वर्ष 2015 में दर्ज कराया था जिसमें पहले से ही ट्रायल चल रहा है।

साजिश के तहत हुई थी वारदात

मामले को लेकर इसी के तहत प्रधानपति आशुतोष ने यह षड्यंत्र रचा है जिसके खुलासा पुलिस ने जांच के दौरान किया तो कुल 6 लोगों का नाम सामने आया। इसके बाद स्वाट और जहानागंज पुलिस ने वादी आशुतोष, भाई अजीत सिंह उर्फ बुलंद सिंह, विजय सिंह निवासी भरोहा अहरौला और अशोक यादव निवासी डिंगुरपुर कप्तानगंज को सुंभी बाजार से गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सिटी आजमगढ़ नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि, वादी प्रधान पति और उसके परिजनों के ऊपर वर्ष 2015 में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ थ। जिस मुकदमे में ट्रायल अभी भी चल रहा है। इसी से बचने के लिए प्रधान पति आशुतोष ने साजिश के तहत अपने ऊपर गोली चलवाई थी।

घटना में शामिल 6 लोगो का नाम सामने आया हैं जिसमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। आपको बता दें कि इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्ति भी जब्त की जायेगी।

पढ़ें-आजमगढ़: कुख्यात अपराधी कुंटू सिंह को अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा

संबंधित समाचार